फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद मामला: छात्रा की न्यायिक हिरासत पर सुनवाई 14 अक्तूबर को

Tue, 08 Oct 2019 03:06 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर

सार

  • सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय में छात्रा हुई पेश
  • 14 अक्तूबर का समय किया गया तय
  • फिरौती मांगने के आरोप में जेल में बंद है छात्रा का दोस्त
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली और फिरौती मांगने के आरोप में जेल में बंद छात्रा की सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में पेशी हुई। न्यायिक हिरासत मामले की सुनवाई के लिए सीजेएम ओमवीर सिंह की अदालत ने 14 अक्तूबर तय की है। उधर, छात्रा के सह आरोपियों के जमानत प्रार्थनापत्रों पर जिला और सत्र न्यायाधीश रामबाबू शर्मा के न्यायालय में 10 अक्तूबर को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में चिन्मयानंद जेल में हैं। इसी मामले में पांच करोड़ की फिरौती मांगने की आरोपी छात्रा भी जेल में है। एसआईटी ने उसे 25 सितंबर को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा था। कोर्ट ने छात्रा को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। छात्रा की ओर से जमानत के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया था, मगर कोर्ट ने जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया था। 

फिरौती मांगने के आरोप में जेल में बंद छात्रा के दोस्त संजय और उसके चचेरे भाई विक्रम उर्फ दुर्गेश और सचिन सेंगर के जमानत प्रार्थना पत्रों पर 10 अक्तूबर को जिला और सत्र न्यायाधीश रामबाबू शर्मा सुनवाई करेंगे। चिन्मयानंद की जमानत अर्जी 30 सितंबर को निरस्त हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें