तापमान में अचानक बढ़त भी बनी वजह
डॉ. गौतम के मुताबिक सोमवार को दिन के बाद रात में भी लोगों को तपिश का अहसास हुआ। होली पर ज्यादातर तला भुना हुआ भोजन लोगों ने किया। वहीं, कचरी, पापड़ और गुझिया भी खाए। ठंड में शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है। इसलिए ज्यादा भोजन भी पच जाता है। मगर जब तापमान अधिक होता है, तो शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत नहीं होता। पाचन क्रिया मंद होने से अपच, गैस की दिक्कत होती है।
ज्यादातर नशे का सेवन करने वाले बीमार
जिला अस्पताल डॉ. निर्मल के मुताबिक जो लोग रात में इलाज को पहुंचे उनमें से ज्यादातर नशे की हालत में भी रहे। उनमें फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण मिले। जिसके चलते उल्टी, मतली, बदहवास सी हालत रही। हालांकि, समय से अस्तपाल पहुंचने की वजह से कोई अनहोनी नहीं हुई। बताया कि जो एक्सीडेंटल केस भी पहुंचे। उनमें से भी ज्यादातर नशे का सेवन कर वाहन चलाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए थे।