फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक : 107 संदिग्ध मरीजों की जांच में 18 पॉजिटिव

सार

रोक थाम के चल रही कवायदों के बावजूद डेंगू बुखार के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।परिजन समेत मोहल्ले के 92 बुखार पीड़ित व अन्य बीमारियों की चपेट में आए 92 लोगों ने मलेरिया और 80 लोगों डेंगू की जांच कराई।मंगलवार को 1005 घरों की जांच में 73 घरों में लार्वा पनपते मिले, नष्ट कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली/नवाबगंज। रोक थाम के चल रही कवायदों के बावजूद डेंगू बुखार के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एलाइजा जांच से प्राप्त 107 सैंपल की जांच में रिकॉर्ड 18 पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर मरीजों को दवाएं वितरित की। साथ ही, स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराने के बाद क्षेत्र में फॉगिंग कराई। लोगों को बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

नवाबगंज में डेंगू से हुई पूर्व बार सचिव छत्रपाल गंगवार की मौत के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके आवास पर हेल्थ कैंप लगाया। परिजन समेत मोहल्ले के 92 बुखार पीड़ित व अन्य बीमारियों की चपेट में आए 92 लोगों ने मलेरिया और 80 लोगों डेंगू की जांच कराई। मलेरिया का कोई मरीज नहीं मिला पर डेंगू के तीन मरीज मिले। वहीं, नगर पालिका परिषद की टीम ने मोहल्ले में टेमीफोस दवा का छिड़काव और फॉगिग कराई। उधर, स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को एनएस-1 कार्ड से 84 लोगों की जांच की गई। इसमें 21 की रिपोर्ट डेंगू संदिग्ध मिली।
कार्ड टेस्ट से पॉजिटिव मिलने वालों समेत अन्य निजी अस्पताल, मेडिकल कॉलेजों के संदिग्ध कुल 107 मरीजों की एलाइजा जांच में 18 डेंगू की चपेट में मिले हैं। नए केस मिलने के बाद अब दस ब्लॉक के 22 गांव और शहरी क्षेत्र के 12 वार्ड संक्रमित सूची में शामिल हैं। ग्रामीण इलाकों में अब 38 और शहर में 12 केस मिल चुके हैं। मंगलवार को 1005 घरों की जांच में 73 घरों में लार्वा पनपते मिले, नष्ट कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें