फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के दो और मरीज मिले

Fri, 06 Mar 2015 12:36 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू का कहर कम होने के बजाय और बढ़ रहा है। अब एक रिटायर्ड आर्मी अफसर और डॉक्टर की मां को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। एसडीएम फरीदपुर समेत दस और लोगों के सैंपल जांच के लिए प्रिजर्व किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला संक्रामक रोग सेल से मिली जानकारी के मुताबिक कैंट इलाके में रहने वाले रिटायर्ड आर्मी आफीसर का सैंपल मंगलवार को जांच के लिए भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। कुछ दिन से वह एक निजी मेडिकल कालेज में भर्ती थे जहां से इन्हें घर भी भेज दिया गया है। पिछले दिनों शहर के एक बड़े अस्पताल के डॉक्टर को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। अब उसी डॉक्टर की मां में भी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिला है। घर पर ही आईसोलेशन करके उनका इलाज किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को स्वाइन फ्लू वार्ड बंद पड़ा था। बुधवार को यहां भर्ती आडीटर की पत्नी की छुट्टी कर दी गई। इस बीच नए सैंपल लेने का सिलसिला जारी रहा। फरीदपुर के एसडीएम ने अपना सैंपल प्रिजर्व कराया। पुलिस लाइंस की एक महिला दरोगा का सैंपल भी जांच के लिए प्रिजर्व किया गया। इनके अलावा आठ अन्य लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें