फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महंगाई की तपिश भी कम नहीं कर सकी सोने-चांदी की चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। महिलाएं त्योहार के लिए पसंदीदा आभूषण खरीदने के साथ ही एडवांस बुकिंग भी करा रही हैं। हालांकि, महंगे गहनों के चलते ग्राहक अपने बजट का खास ध्यान रख रहे हैं। पारंपरिक आभूषणों के बजाय हल्के वजन की फैशनेबल ज्वेलरी पहली पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन


सराफा व्यापारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि शहर के सराफा बाजार में सोने की लौंग, कुंडल, मांग टीका, अंगूठी और हार जैसे आभूषणों की मांग बनी हुई है। कीमतें अधिक होने के कारण ग्राहक ऐसे गहने पसंद कर रहे हैं, जो देखने में आकर्षक होने के साथ बजट में भी फिट बैठें।
बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि कई ग्राहक अपनी पसंद के गहनों की एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं। उम्मीद है कि धनतेरस व दिवाली पर बाजार में अच्छा कारोबार होगा। व्यापारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि त्योहार को देखते हुए दुकानों पर नए और लेटेस्ट डिजाइन का कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। एंटीक फिनिश, टेंपल ज्वेलरी और रोज गोल्ड स्टाइल के गहने भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

छूट से लुभा रहे
ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खरीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न छूट और विशेष योजनाएं भी पेश की जा रही हैं। सराफा कारोबारियों का कहना है कि महंगाई के बावजूद त्योहार और शादी के अवसर पर आभूषण खरीदने की परंपरा कायम है। फर्क इतना है कि अब ग्राहक खरीदारी से पहले वजन, डिजाइन और कीमत का हिसाब लगा रहे हैं। जरूरत और बजट के मुताबिक गहने चुनने का चलन बढ़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें