फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोग के प्रति किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
2022 तक भारत को कुष्ठ रोग से मुक्त करने का है लक्ष्य
विज्ञापन

बरेली। 30 जनवरी को स्पर्श कुष्ठ के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इससे संबंधित विभिन्न कार्यक्रम 13 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. स्वदेश कुमारी ने बताया की केंद्र सरकार की यह पहल है कि सन 2022 तक लेप्रोसी (कुष्ठ) मुक्त भारत बनाना है। उन्हाेंने बताया कि कुष्ठ रोग माइक्रो वेक्टीरियम लैप्री नामक जीवाणु से होता है। यह साथ खाने, उठने बैठने से नहीं फैलता है। यह आनुवांशिक व छुआछूत का रोग भी नहीं है। समय से जांच और उपचार कराने से दिव्यांगता से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन

यह हैं लक्षण ...
डॉ. स्वदेश कुमारी ने बताया कि कुष्ठ रोग से डरने की जरूरत नहीं। शरीर का कोई भी दाग धब्बा जिस पर सुन्नपन हो, उसमें खुजली ना हो, पसीना ना आता हो, कुष्ठ रोग हो सकता है। कान पर गांठें होना, हथेली और तलवों पर सुन्नपन होना कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें