फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता की परख करने नगर निगम पहुंचे स्वच्छ भारत मिशन के दूत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी हकीकत के साथ ही, पब्लिक का फीडबैक ले रही टीम, अफसरों की बढ़ी धड़कन
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण टीम तीन दिनों तक परखेगी साफ-सफाई की हकीकत, फिर शहर को देगी रेटिंग
बरेली। शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की टीम बरेली पहुंच चुकी है। सर्वेक्षण कर रही टीम शहर का जायजा लेकर रेटिंग तय करेगी। पिछली बार हुए सर्वेक्षण में बरेली देश भर के कई शहरों की रेंटिंग में काफी पिछड़ा था। इस बार नगर निगम ने रेटिंग सुधारने के लिए काफी तैयारी की है, फिर भी रेटिंग सुधारने के लिए कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम तीन दिन तक शहर में विभिन्न बिंदुओं पर सर्वेक्षण करेगी और इसके बाद नगर निगम को रेटिंग मिलेगी।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहर में साफ -सफाई के लिए नगर निगम अधिकारियों की मुस्तैदी की परीक्षा शुरू हो गई है। तो दूसरी ओर, सड़कों पर पसरी गंदगी, चोक नाले-नालियां, सीवर लाइन, जल निकासी आदि की स्थिति बदहाल है। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से अलग/अलग टीम ने शहर के प्रमुख इलाकों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार क ो कें सरकार की ओर से छह सदस्यीय तीन टीमें बरेली पहुंच गई हैं। टीम ने शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों की सफाई व्यवस्था का हाल जाना। स्वच्छता और निगम की सुविधाओं को लेकर पब्लिक से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। साथ ही, कार्यालय पहुंचकर दस्तावेज भी चेक किए। शुक्रवार को स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने वार्ड 18 का निरीक्षण किया। पब्लिक टॉयलेट का जायजा लिया। लोागें से राय ली। स्वच्छता को लेकर लोगों से सवाल पूछे और उनके नाम पते नोट किए। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव प्रधान ने बताया कि सर्वेक्षण टीम बरेली पहुंच चुकी है और निरीक्षण कर रही है। फरवरी के आखिरी या मार्च में केंद्र सरकार रैकिंग जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें