फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत ब्लड रिपोर्ट देने पर डॉक्टर मेडिकल काउंसिल में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कपड़ा व्यापारी और उनकी पत्नी की गलत दी थी ब्लड रिपोर्ट
विज्ञापन

अगस्त 2018 का है मामला, एसीएमओ ने की थी कार्रवाई की संस्तुति
बरेली। पति-पत्नी की गलत ब्लड रिपोर्ट देने के मामले में एक हॉस्पिटल के डॉक्टर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मेडिकल कौंसिल ने डॉक्टर को 22 जनवरी को सभी जरूरी कागजातों के साथ पेश होने के निर्देश दिए हैं। पेश न होने स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

कौंसिल की ओर से अस्पाल के डॉक्टर को भेजे पत्र में कहा गया है कि सीएमओ कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने एक दंपती की गलत ब्लड रिपोर्ट जारी की है। इन दंपती के इलाज से संबंधित सभी कागज और अपने रजिस्ट्रेशन, डिग्री आदि लेकर 22 जनवरी को कौंसिल पहुंचें। बता दें कि राजेंद्रनगर में रहने वाले रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी गिरीश मक्कड़ और उनकी पत्नी का मेडिकल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से अगस्त 2018 में हॉस्पिटल में चेकअप कराया गया था। गिरीश मक्कड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अस्पताल की जांच रिपोर्ट में उनका ब्लड ग्रुप ‘ओ’ की जगह ‘बी’ कर दिया और पत्नी का ‘ए’ की जगह ‘ओ’ लिख दिया। उनकी शिकायत पर सीएमओ आफिस ने 22 अगस्त 2018 को जिला अस्पताल में उनका ब्लड टेस्ट कराया गया। वहां की रिपोर्ट में गिरीश का ब्लड ग्रुप ‘ओ’ और उनकी पत्नी का ‘ए’ निकला। इस पर जांच अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने कौंसिल को पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति की थी। शिकायतकर्ता गिरीश मक्कड़ ने बताया कि उन्हें भी कौंसिल का पत्र मिला है। इसमें हॉस्पिटल के डॉक्टर को तलब करने के साथ ही उन्हें भी बुलाया गया है। कहा गया है कि अगर वह कुछ और सबूत देना चाहें तो दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें