फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के दो साल बाद इलाज में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ से शिकायत, इलाज के कागज न देने का भी आरोप
विज्ञापन

बरेली। पिता की मौत के दो साल बाद इज्जतनगर निवासी गिरीश कुमार खुलवे ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर सीएमओ से शिकायत की है। गिरीश ने बताया कि 96 वर्षीय पिता कुलमणि खुलवे को पेशाब संबंधी समस्या थी। छह फरवरी 2018 को उन्हें भोजीपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सात फरवरी को ऑपरेशन के बाद अस्पताल प्रबंधन ने आठ फरवरी को उनके पिता को ठीक बताकर डिस्चार्ज कर दिया। आरोप है कि इसी लापरवाही के चलते 12 घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल से छुट्टी के दौरान डॉक्टर ने उन्हें सिर्फ डिस्चार्ज के कागज दिए। जांच समेत अन्य कागजों के लिए भी अस्पताल उन्हें टाल रहा है। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें