फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में नहीं थी ऑक्सीजन, रिटायर्ड कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
परेशानी बताते लोग। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
रेलवे के मंडलीय अस्पताल का मुख्य मेट्रन निलंबित
विज्ञापन

बरेली। रेलवे अस्पताल की लापरवाही से रिटायर्ड कर्मचारी शमीम बेग की जान चली गई। गुरुवार को तबीयत खराब होने पर शमीम ने रेलवे अस्पताल को फोन कर एंबुलेंस भेजने को कहा। सात बार फोन करने पर दो घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची, लेकिन उसमें ऑक्सीजन की सुविधा नहीं थी। अस्पताल लाते वक्त हालत बिगड़ने पर ऑक्सीजन न मिलने से रास्ते में ही शमीम को मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इस लापरवाही पर मुख्य मेट्रन को निलंबित कर दिया है।
किला क्षेत्र के सिटी सब्जी मंडी एक मीनार मस्जिद निवासी शमीम बेग रेलवे वर्कशॉप से रिटायर हुए थे। उनके बेटे मुस्तफा ने बताया बृहस्पतिवार को पिता शमीम बेग को खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने इज्जतनगर के मंडलीय रेलवे चिकित्सालय को कॉल करके एंबुलेंस भेजने को कहा। दो घंटे की देरी से एंबुलेंस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में शमीम बेग को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्होंने कंपाउंडर से आक्सीजन लगाने को कहा। लेकिन सिलिंडर में ऑक्सीजन न होने से मरीज की हालत और बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। इज्जतनगर थाने से पुलिस भी पहुंची। बाद में रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरुण खुन्नू ने मुख्य मेट्रन हरिचरण मीणा को सस्पेंड करते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें