बरेली। तीन तलाक पीड़िताओं के भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसकी पिछले दिनों लखनऊ में संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने घोषणा की थी। इसी के तहत सीएमओ ने आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान से तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के नाम मांगे थे। निदा खान ने बुधवार को 27 पीड़ित महिलाओं की सूची भेज दी। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला को भेजी सूची में कायनात, अक्सीर, सोदिया, शाजिया, फराह नूरी, फखरुननिशा, जुबैदा, अर्शी जीनत, फूल बी, रीना बी, शबीना, आसमां, आशिया, सना, रुखसाना, रूबीना, काजरात, यासमीन, शबाना, निदा, शमा, शोबी, आमना, निशा, शाजिया शामिल हैं।