बरेली। जिला अस्पताल में तीन की जगह सिर्फ एक बालरोग विशेषज्ञ है। अगर वह छुट्टी पर गए तो बड़ी दिक्कत हो जाएगी। सीएमएस डॉ. टीएस आर्या ने इस बाबत महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा को पत्र भेजकर उनसे दो बालरोग विशेर्ष मांगे हैं। जिला अस्पताल में एक मात्र बालरोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मेंद्र हैं, वह अवकाश मांग रहे हैं। दूसरे बालरोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस चौहान निलंबित चल रहे हैं। ऐसे में पहले से ही जिला अस्पताल में बच्चों के इलाज में दिक्कतें आ रही हैं। अगर डॉ. कर्मेंद्र अवकाश पर गए तो बच्चों का इलाज कैसे होगा? सोमवार को सीएमएस डॉ. टीएस आर्या ने महिला अस्पताल की सीएमएस को पत्र भेजकर सहयोग मांगा है। उन्होंने महिला अस्पताल से दो बालरोग विशेषज्ञ मांगे हैं, ताकि डॉ. कमेंद्र के अवकाश पर जाने से कोई दिक्कत न हो।