फार्मा सेक्टर के साथ इसके तकनीक और शोध क्षेत्र में हो रहे बदलाव पर केंद्रित 21वीं इंडो अफ्रीकन कान्फ्रेंस बरेली में 30 नवंबर को होगी। इसमें 200 से ज्यादा रिसर्च स्कॉलर एवं प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। शुभारंभ केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार करेंगे।
कान्फ्रेंस के आर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. मनीष शर्मा एवं डॉ. हेमेंद्र गौतम ने बताया कि आईएमए ऑडिटोरियम में सुबह नौ बजे से फाउंडेशन ऑफ फार्मेसी (एफपीपी) और एसोसिएशन ऑफ फार्मेसी प्रोफेशनल्स (एपीपी) की ओर से होने वाली इस कान्फ्रेंस में फार्मास्युटिकल साइंस के पहलुओं पर चर्चा होगी।
मुख्य वक्ता फार्मा एक्सपर्ट एवं आइडियल क्योर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रेसीडेंट डॉ. अशोक ओमर होंगे। इसके अलावा इथोपिया के यूनिवर्सिटी आफ गोंडार के प्रो. दिगंबर बाल कृष्ण अम्बिकार, कुआलालम्पुर मलेशिया से डॉ. वेटरिसेल्वन सुब्रमण्यम एवं शोभित यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आदि शामिल होंगे।
हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के डॉ. अजय सीमाल्टी, पंडित रवि शंकर शुक्ला विवि रायपुर के अंबर व्यास समेत अन्य लोग भी शामिल होंगे।