फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की जांघ में टूटी सुई छोड़ देने की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन माह के बच्चे की जांघ में टूटी सुई छोड़ देने के मामले की जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। मंगलवार को एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला संजय नगर निवासी सचिन कुमार शर्मा और उनकी पत्नी हेमलता शर्मा ने अफ सरों को बताया कि उनके तीन माह के बेटे लव्यांश को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। उसे राजेंद्रनगर स्थित बच्चों के एक अस्पताल में दिखाया। अस्पताल की लैब में बच्चे का ब्लड सैंपल लिया गया। इसके बाद से ही बच्चा लगातार चीखे जा रहा था। दंपती ने बताया कि घर आने पर बच्चे का डायपर बदलने के दौरान उसकी जांघ में सुई धंसी मिली। शिकायत करने अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने लैब कर्मियों की गलती मानने के बजाय कहीं शिकायत न करने के लिए प्रलोभन दिया। अस्पताल प्रबंधन कार्रवाई को तैयार नहीं हुआ तो दंपती लौट आए। सीएमओ ने मंगलवार को इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। कमेटी जल्दी ही मामले की जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी।

वृद्धा की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन से मांगा जवाब
बरेली। शहर के स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में करीब दो माह पहले वीर सावरकर नगर की एक वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वृद्धा के बेटे हितेंद्र कुमार ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। मामले की जांच कर रहे एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि बुधवार को अस्पताल प्रबंधन को स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया गया है। उनका पक्ष जानने के बाद आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें