बरेली। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को आयुष मंत्रालय और इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गनाइजेशन की ओर से आरोग्य यात्रा निकाली गई। चौकी चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर यात्रा का कलक्ट्रेट तक गई।
यात्रा में संस्था की रूहेलखंड अध्यक्ष डॉ. दीपमाला शर्मा ने ‘मिट्टी पानी धूप हवा, सब रोगों की यही दवा’ का नारा देते हुए लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक किया। योगाचार्य ललित ने ‘उत्तम स्वास्थ्य पाना है तो प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाना है’ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि आजकल लोगों में जो बीमारियां अधिक होने लगी हैं उसका कारण गलत आहार है। प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाकर व्यक्ति बहुत ही कम खर्चे में आसानी से स्वयं को बीमारियों से मुक्त कर सकता है व स्वस्थ रह सकता है। आरोग्य यात्रा के समापन पर विशिष्ट अतिथि वैद्य फू लचंद शर्मा के साथ अन्य सदस्यों ने डीएम नितीश कुमार व नगर मजिस्ट्रेट मदन कुमार से मुलाकात कर प्राकृतिक चिकित्सा पर चर्चा की। इस मौके पर जिला कोऑर्डीनेटर प्रीति, डॉ. सुधांशु, डॉ पूर्णिमा समेत अन्य लोगा मौजूद रहे।