फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को ढूंढे नहीं मिल रहे 22 डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से 22 डॉक्टर बिना बताए गायब हैं। इन पर कार्रवाई करने के लिए सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र लिखा है। अब इनकी बर्खास्तगी की तैयारी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों के गायब होने का सिलसिला से काफी समय से चल रहा है। अब तक 22 डॉक्टर गैरहाजिर हैं। इनमें से कई डॉक्टरों की तैनाती सीएचसी और पीएचसी पर चल रही है। इन डॉक्टरों ने शुरूआत में एलडब्ल्यूपी या ईएल लेकर अस्पताल छोड़ा, लेकिन फिर छुट्टी की समय सीमा बीतने के बाद भी नहीं लौटे। इन्हें वापस बुलाने के लिए मुख्यालय और सीएमओ कार्यालय से कई बार पत्र भेजे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अब सीएमओ ने डीजी हेल्थ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। इन सभी डॉक्टरों को बिना बताए गायब हुए लंबा समय हो चुका है, ऐसे में विभाग अब उनकी सेवाएं समाप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें