बरेली। जिला अस्पताल परिसर से गुरुवार को मधुमेह रोगियों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में मानसिक स्वास्थ्य यूनिट, एनसीसी कैडेट के छात्र, पैरामेडिकल के छात्र समेत अन्य स्कूलों के छात्र-छात्रा रैली में शामिल रहे। रैली के माध्यम से रोजाना व्यायाम व संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई। रैली जिला अस्पताल परिसर से अयूब खां चौराहे तक गई, यहां से वापस अस्पताल परिसर पहुंची। इस दौरान एसीएमओ डॉ. आरएन गिरी, डॉ राजीव रंजन समेत अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा जिला अस्पताल परिसर में मधुमेह दिवस पर कैंप लगाकर परीक्षण किया गया। इस दौरान 107 मरीजों का परीक्षण किया गया। इसमें मधुमेह के 62 मरीज, हृदय के सात और हाइपरटेशन के 26 मरीज मिले। कैंप में लोगों को मधुमेह के कारण और बचाव के बारे में भी बताया गया।