बरेली। बरेली कालेज में रसायन विज्ञान विभाग के 1967 में छात्र रहे अमेरिका से सेवानिवृत्त प्रोफेसर एनएन टंडन ने बृहस्पतिवार को कॉलेज पहुंचकर अपनी यादें ताजा कीं। प्रोफेसर टंडन ने 73 वर्ष की उम्र में रिटायरमेंट ले लिया और अब एक विश्वविद्यालय में एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने डॉ. अनुराग मोहन को प्राचार्य बनने पर बधाई दी और फिर उनके साथ रसायन विज्ञान विभाग की प्रयोगशालाओं को देखकर अपनी यादों को ताजा किया। विभाग के शिक्षकों से बातचीत में उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए। रसायन विभाग में पहुंचने पर विभाग के शिक्षकों ने अपने पूर्व छात्रों को बुकें देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. पीएन सक्सेना, डॉ. शची मित्तल, डॉ. पूनम गर्ग, डॉ. एनबी सिंह, डॉ. शालिनी सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे। ब्यूरो