फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर बना अखाड़ा, दो कर्मचारियों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में आए दिन मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। दो दिन पूर्व कुछ लोग पुलिस से ही भिड़ गए थे। अब अस्पताल के कर्मचारियों के बीच ही मारपीट हो गई। जिला महिला अस्पताल के फॉर्मासिस्ट और एक्सरे विभाग के कर्मचारी के बीच मारपीट को बमुश्किल शांत कराया गया। सीएमएस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

विशाल रस्तोगी जिला महिला अस्पताल में फॉर्मासिस्ट हैं। शनिवार को वह अपनी सास को दिखाने महिला अस्पताल लाए थे। डॉक्टर ने एक्सरे कराने को कहा। विशाल अपनी सास को लेकर एक्सरे कराने पहुंचे। इसी दौरान एक्सरे विभाग के बाहर खड़े कर्मचारी विपिन सक्सेना से उन्होंने विभाग संबंधी जानकारी ली तो आरोप है कि वह ऐंठ दिखाने लगे और गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। बीच बचाव में स्टाफ पहुंचा और दोनों को शांत कराया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीएमएस डॉ. टीएस सिंह आर्या ने बताया कि दो कर्मचारियों के बीच मारपीट की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें