फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए टीम ने दूध, लौज, घी और इडेबल ऑयल के भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुनाफाखोर लगातार लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने पहले कोई प्रयास नहीं किए। इससे दिवाली पर बड़े स्तर पर मिलावटी मिठाई, इडेबल ऑयल, देसी घी, नमकीन आदि खाद्य पदार्थ बाजार में पहुंच गए हैं। नमकीन, देसी घी, दूध और मिठाई बाजार में सबसे ज्यादा मिलावट पकड़ी जा रही है। बुधवार शाम तक चले अभियान में 1245 किलो खाद्य तेल और 210 किलो देसी घी जब्त किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (एफएसडीए) जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र ने बुधवार सुबह से शाम तक जिले में छापे मारकर कार्रवाई कराई। टीम ने कालीबाड़ी स्थित बालाजी ट्रेडर्स प्रतिष्ठान से सोयाबीन तेल का नमूना भरा और 1140 किलो स्टाक सीज कर दिया। आजाद डेयरी से नमूना लेकर 210 किलो देसी घी और फतेहगंज पश्चिमी में 105 किलो सरसों तेल सीज किया गया है। यहां से छेना, दूध लौज के भी सैंपल भरे। टीम ने जगतपुर स्थित गणपति स्वीट्स से नारियल बरफी का सैंपल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें