फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में एक बेड पर मिले दो-दो मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की हकीकत जानने शासन से आई नोडल अधिकारियों की टीम वैसे तो गुरुवार को जिला महिला अस्पताल पहुंचनी थी, लेकिन बुधवार शाम टीम अचानक अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल के अधिकारियों को शायद भनक थी, इसलिए सुबह से ही बाकी स्टाफ को सजग कर दिया गया। लेकिन कुछ व्यवस्थाएं फिर भी गड़बड़ मिलीं, जिनके सीएमएस जवाब भी नहीं दे सकी। एक बेड पर दो-दो मरीज लेटे मिले। इसपर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शासन से आई नोडल अधिकारियों की टीम में आईपीएस अपर्णा गुप्ता, पीसीएस अफसर किंशुक श्रीवास्तव और आईएफएस अफसर श्वेता अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ शाम करीब छह बजे जिला अस्पताल पहुंच गईं। डिलीवरी से पहले भर्ती की गईं महिलाओं की स्थिति काफ खराब दिखी। एक बेड पर दो-दो महिलाएं मिली। इसपर आईपीएस अपर्णा गुप्ता ने कड़ी नाराजगी जताई। सीएमएस ने कम बेड होने की बात कही। टीम ने के इस बार ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी समेत महिला अस्पताल के दोनों भवन के वार्ड देखे। हालांकि व्यवस्थाएं ठीक मिली। दवा के रिकॉर्ड भी देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें