फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने देखा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का हाल, इस साल शुरू होना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 300 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल इस साल 30 सितंबर को शुरू होना था, लेकिन कार्य पूरा न होने के कारण उद्घाटन अधर में लटक गया। अब इस साल अस्पताल का शुरू होना मुश्किल ही लग रहा है। सोमवार को कमिश्नर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। कई काम अब भी अधूरे पड़े हैं जो जल्द पूरे होना मुश्किल है।
विज्ञापन

73 करोड़ से ज्यादा की लागत तैयार हो रहे 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओपीड़ी 31 दिसंबर 2017 तक शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन निर्माण कार्य पूरे न होने के कारण ओपीडी शुरू नहीं हो सकी। इसके बाद कई बार तारीखें ओपीडी शुरू करने के लिए लगीं, लेकिन अधूरे कार्योें के बीच शुरू नहीं हो सकी। इस साल 30 सितंबर को ओपीडी शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन काम पूरे न होने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका। सोमवार को कमिश्नर रणवीर प्रसाद सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल के साथ अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। ओपीडी में भी तमाम कार्य बाकी हैं। डॉक्टरों के क्वार्टर में कुछ काम हुए लेकिन आज वहां बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं। कौन-कौन से कार्य बाकी बचे हैं कमिश्नर ने उनके बारे में पूछा। अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल का कहना है अस्पताल के बेसिक निर्माण कार्य पूरे हो गए हैं। फिनिशिंग व कुछ अन्य कार्य बाकी हैं जो पूरे कराए जा रहे हैं। इस साल सितंबर में ओपीडी शुरू कराने की तैयारी थी, लेकिन कार्य पूरा न होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। बताया कि कमिश्नर ने निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें