बरेली। जिला महिला अस्पताल में वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर शनिवार को एक स्क्रीनिंग कैंप लगाया जाएगा। कैंप में महिलाओं को दिल की बीमारियों से बचने के लिए जरूरी बातें बताईं जाएंगी। साथ ही जच्चा-बच्चा के स्वस्थ हृदय के लिए उनकी स्क्रीनिंग भी की जाएगी। इसके लिए महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने सभी स्टाफ व अन्य मरीजों को जांच कराने के लिए कहा। डॉक्टरों की एक फेडरेशन के मुताबिक हृदय रोग हानिकारक खाद्य सामग्री का सेवन, तंबाकू का प्रयोग, मदिरा के सेवन और व्यायाम न करने होता है। यह स्क्रीनिंग कैंप नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल कैंसर, डॉयबिटीज, कॉर्डियो वस्कुलर डिजीज एंड स्ट्रोक (एनडीसीडीसीएस) कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है। कैंप में सभी महिला मरीजों का जांचें की जाएंगी।