फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर रेलवे दो विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है। दोनों ट्रेनें जंक्शन से गुजरेंगी। सूत्रों के मुताबिक, फिरोजपुर से दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेनें छह नवंबर, 11 नवंबर और दरभंगा से आठ और 15 नवंबर को चलेगी। ट्रेन में सभी कोच साधारण होंगे। दूसरी ट्रेन फिरोजपुर से पटना पांच, नौ और 14 नवंबर और पटना से छह, दस और 16 नवंबर को चलेगी। लोहिया खास, सुल्तानपुर लोधी, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, अख्तियारपुर, मोकाम, बरौनी और समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें