फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.. पर जिला अस्पताल में हालात नहीं सुधरे आरओ ठीक कराया तो ताला डाल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पिछले दौरे पर जिला अस्पताल का निरीक्षण कर यहां की खामियों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल सुधारने के हिदायत दी थी। उन्हें अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी के ढेर मिले थे। मरीजों के लिए लगाए गए आरओ से उन्होंने खुद पानी पिया तो पाया कि आरओ ही बंद पड़ा है। मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने अस्पताल का जायजा लिया तो पाया कि आरओ को ठीक कराकर उसकी टूटी दीवार पर टाइल्स भी लगा दी गई है लेकिन शाम को उसे बंद कर उसके गेट पर कुंडी भी डाल दी गई। मरीज पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर के अंदर घुसते ही सबसे पहले एडीएसआईसी कार्यालय पड़ता है जहां तमाम कुत्ते डेरा जमाए पड़े थे। अस्पताल में लगे अशोक और अर्जुन के पेड़ों की छंटाई के बाद उनकी पत्तियां और टहनियां आरओ के पास ही फेंक दी गई थीं।
पैथालॉजी लैब के पास बायो वेस्ट का ढेर
अफसरों और जनप्रतिनिधियों से कई बार फटकार मिलने के बाद भी जिला अस्पताल में बायो वेस्ट निस्तारण के प्रति लापरवाही का रवैया खत्म नहीं हो पा रहा है। पैथालॉजी लैब के पास पुलिस चौकी की तरफ कूड़े के ठेले में मंगलवार को भी बायो वेस्ट पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें