बरेली। जिला महिला अस्पताल का लेबर वार्ड अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की टीम डिजाइन करेगी। मंगलवार को महिला अस्पताल पहुंची टीम ने इसे छोटा बताते हुए बेहतर करने के टिप्स दिए हैं।
इस समय जिला महिला अस्पताल में लेबर वार्ड में कुल आठ बेड हैं। मंगलवार को इनमें से छह पर प्रसूताएं थीं। कई बार बेड की कमी होने पर यहां एक बेड पर दो-दो प्रसूताआें को रखना पड़ता है। इसी बीच मंगलवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की तीन सदस्यीय टीम महिला अस्पताल पहुंची। वार्ड में उन्होंने वहां की व्यवस्थाएं देखीं और रिकॉर्ड को दुरुस्त करने की जरूरत बताई। साथ ही टीम ने बताया कि लेबर वार्ड को और बेहतर करने के लिए वे लोग महिला अस्पताल को डिजाइन तैयार करके देंगे।