फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी की मौत पर नवनीत को मिलेगा मुआवजा और डॉक्टरों को क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिला अस्पताल में नसबंदी से पहले ही ऑपरेशन टेबल पर महिला की मौत का कारण हार्टअटैक बताकर डॉक्टरों को क्लीनचिट दे दी गई है। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने महिला की जांच से संबंधित सारे दस्तावेज सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला को सौंप दिए हैं और महिला के पति नवनीत को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

भमोरा के बल्लिया गांव निवासी नवनीत शुक्रवार को पत्नी निम्मो की नसबंदी कराने जिला महिला अस्पताल पहुंचे थे। डाक्टरों के मुताबिक जांच प्रक्रिया के बाद निम्मो को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। ऑपरेशन के लिए उसे जैसे ही टेबल पर लिटाया गया, उसकी सांस तेज चलने लगी। डॉक्टरों को लगा कि वह घबरा गई है। तत्काल उसका ब्लडप्रेशर चेक किया लेकिन तब तक निम्मो की मौत हो गई। इस मामले में डीएम के निर्देश पर शुक्रवार रात ही पोस्टमार्टम के बाद निम्मो का शव परिजन को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम में निम्मो की मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद जिला महिला अस्पताल के डॉक्टरों को भले ही क्लीनचिट दे दी गई हो लेकिन इसको लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। डॉक्टर घटना को लेकर हैरत में हैं क्योंकि निम्मो की उम्र महज 26 साल थी और इस उम्र में हार्टअटैक की संभावनाएं काफी कम होती हैं। फिलहाल सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने निम्मो की सारी जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी हैं और अब डेथ ऑडिट के बाद उसके पति को मुआवजा दिया जाएगा।

सीएमएस ने महिला की सारी जांच रिपोर्ट सौंप दी हैं। महिला की मौत का डेथ ऑडिट होगा और प्रावधान के अनुसार उसके पति को मुआवजा भी दिया जाएगा। - डॉ. विनीत शुक्ला, सीएमओ
विज्ञापन


विशेषज्ञ की बात
नसबंदी से पहले ही ऑपरेशन थिएटर में 26 वर्ष की महिला की मौत होना बड़ी बात है। हालांकि 22 साल की उम्र में भी हार्टअटैक के केस देखने को मिले हैं लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट है तो इसे माना जा सकता है। हो सकता है कि ऑपरेशन थिएटर में महिला अचानक से काफी घबरा गई हो जिसकी वजह से उसे हार्टअटैक हुआ हो।
विज्ञापन

- डॉ. वीपी भारद्वाज, पूर्व हृदय रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें