फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप बिगाड़ रहे केस, स्वास्थ्य विभाग कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कस्बा और देहात में झोलाछाप की करतूत मरीजों की जान पर बन आती है, वहीं मरीज की मौत होने पर उसका ठीकरा स्वास्थ्य विभाग के सिर फूटता है। इन दिनों बुखार के तमाम केसों में यही देखने को मिल रहा है। इसको देखते हुए सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने जिले के सभी एमओआईसी (मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज) को अपने क्षेत्र में झोलाछाप को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इन दिनों बुखार को लेकर जिले में हाहाकार मचा है। देहात क्षेत्र में रोजाना ही एक-दो मौतें हो रही हैैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की छवि खराब हो रही है। विभागीय जिम्मेदारों का कहना है कि बुखार या अन्य कोई बीमारी होने पर गांव-कस्बों में लोग स्वास्थ्य केंद्र पर जाने के बजाय झोलाछाप के पास पहुंचते हैं। झोलाछाप उनका इलाज करते हैं और जब केस बिगड़ता तो मरीज को जिला अस्पताल भेज देते हैं। ऐसे में यहां के चिकित्सक काफी के प्रयास के बावजूद कई बार मरीज की जान नहीं बचा पाते हैं। इस समय बुखार को लेकर स्थिति ज्यादा गंभीर है। इसको देखते हुए सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने सभी एमओआईसी को अपने क्षेत्र में एएनएम, आशा कार्यकर्ता आदि के माध्यम से झोलाछाप का रिकॉर्ड तैयार कराने के निर्देश दिए हैं ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें