फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ ने माफी मांगी तो परिवार ने अपना ली बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाहजहांपुर के परिवार ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में बच्चा बदलने का आरोप लगाया था। बुधवार को अस्पताल स्टाफ के माफी मांगने और मजाक की बात कहने से परिवार ने उन्हें माफ कर दिया और बच्ची को अपना लिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव खेड़ा नवादा निवासी प्रदीप सिंह की पत्नी गुड्डन की डिलीवरी के बाद ये हंगामा मचा था। प्रदीप की मां गायत्री देवी के मुताबिक नर्स कपड़े में लपेटकर एक बच्चा लाई और कहा कि बधाई हो, बेटा हुआ है। हजार रुपये दो, मिठाई खाएंगे। परिवार को गरीब बताकर मजबूरी जताई। तब नर्स यह कहकर तुनककर चली गई। शाम को बच्चे को कपड़े पहनाने अंदर गईं तो पता लगा कि वहां गुड्डन के पास बच्ची लेटी हुई थी। बच्चे के बजाय बच्ची मिलने से गुस्साए परिवार ने इस पर नाराजगी जताई। बच्चा बदलने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी। बुधवार को प्रदीप ने बताया कि नर्सों ने उनसे माफी मांगी कि वह बेटी ही थी, उन्होंने मजाक में ऐसा कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें