फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैनी पहुंचा स्वास्थ्य विभाग, चार मरीजों में फैल्सीपेरम की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सोमवार को अलीगंज ब्लॉक के गैनी में बुखार की चपेट में आने से हुई एक मासूम की दर्दनाक मौत के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। कैंप लगाकर क्षेत्र के 54 बुखार पीड़ितों का टेस्ट किया गया। इसमें 18 में प्लाज्मोडियम वाइवैक्स और चार मरीजों में फैल्सीपेरम की चपेट में मिले। टीम ने सामान्य बुखार पीड़ितों को दवा और परामर्श दिया। वहीं, मलेरिया और फैल्सीपेरम के पीड़ितों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कर इलाज शुरू करा दिया है। निवासियों को अपने घरों के आस-पास सर्फाई और कीटनाशकों के छिड़काव का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

जिले में बुखार का कहर बरप रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इससे अनजान है। विभाग के आंकड़ों में अब तक बुखार से एक भी मौत नहीं होने का जिक्र है। जो विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। अलीगंज के गैनी में चार लोग जानलेवा बुखार फैल्सीपेरम मलेरिया से ग्रसित हैं। संभव है कि अगर स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में नहीं पहुंचती तो इनके परिवार में भी बुखार का कहर होता। अफसरों के मुताबिक लोग सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के बजाय झोलाछापों से इलाज कराकर अपनी जान सांसत में डाल रहे हैं। जिससे उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो रही है। डेथ ऑडिट की रिपोर्ट में बुखार के अलावा अन्य वजहें सामने आ रही हैं। बता दें कि मंगलवार को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को गैनी पहुंचना था लेकिन मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की टीम के दौरे की वजह से गैनी में कैंप नहीं लगा।
सात दिन में बुखार ने ली चार की जान
अलीगंज। मझगवां ब्लॉक के गंगापुर और बीबनी गांव में मलेरिया जानलेवा हो रहा है। बुखार की चपेट में आने से पिछले सात दिनों में एक किशोरी समेत चार बच्चों की मौत हो गई। दोनों गांवों में कई बुखार से पीडित है। अब तक हुई मौतों में ग्राम बीबनी निवासी नत्थू लाल की 15 वर्षीय बेटी रीना, चेतराम का 9 वर्षीय बेटे रवि की मौत हो चुकी है। गंगापुर निवासी संजू की 8 वर्षीय बेटी हिना और सतपाल लोधी का 1 वर्षीय बेटे की मौत हो गई है।
विज्ञापन

पीएचसी की टीम गांव में बांटी दवाएं
सिरौली/रामनगर। रामनगर के गांवों में बुखार के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए बुधवार को पीएचसी की टीम ने दो गांवों में मरीजों को दवा बांटकर संक्रमण से बचने के उपाय भी बताए। पीएचसी रामनगर की टीम ने खरगपुर और आनंदपुर में कैंप लगाया। डॉक्टरों ने लोगों को बीमारियों के संक्रमण से बचने के उपाय बताए और गंदगी न करने, मच्छरों से बचाव के तरीके भी बताए। टीम में डॉ. फिरोज खान, शेर सिंह, नरगिस,नैना अभिषेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें