फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ओर अव्यवस्थाएं, अस्पताल में जल भराव, पनप रहा मच्छरों लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में मच्छर जनित और संक्रामक बीमारियों ने दस्तक दे दी है। मौतों का सिलसिला कई दिन पहले शुरू हो चुका है। इस दौरान संक्रामक रोग नियंत्रण अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल की स्थिति बदतर हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गंदगी, जल भराव के बीच यहां मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। इतना ही नहीं मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ हर ओर अव्यवस्थाएं नजर आ रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों की नजर इस ओर नहीं जा रही। संक्रामक रोगों के सीजन से पहले जिला अस्पताल प्रशासन ने तैयारियों के तमाम दावे किए थे। जब संक्रामक रोग दस्तक दे चुके हैं तब इन दावों की कलई खुलती दिख रही है। हालात यह हैं कि दो दिन पहले हुई बारिश का पानी अस्पताल परिसर में अब भी भरा हुआ है। सीवर लीकेज से भी यहां गंदगी है। जल भराव में मच्छरों की नर्सरी पनप रही है। जगह-जगह भरे पानी के ऊपर मच्छरों का लार्वा साफ देखा जा सकता है। मलेरिया विभाग का एंटी लार्वा अभियान भी अब तक यहां नहीं पहुंचा है।

आईसीयू, बुखार वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीज, तीमारदार परेशान
बीमार लोगों की बढ़ती संख्या का असर जिला अस्पताल की ओपीडी के साथ आईसीयू और बुखार वार्ड में साफ दिख रहा है। हालात यह हैं कि बुखार वार्ड से लेकर आईसीयू तक एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती करना हो रहा है। बार-बार बिजली ट्रिपिंग की वजह से और भी दिक्कत हो रही है। मंगलवार को तीमारदार खुद ही मरीजों की हवा करते नजर आए। अव्यवस्थाओं के बीच तीमारदार अस्पताल प्रशासन को कोस रहे हैं।
विज्ञापन


पैथालॉजी में भीड़, खुले में रखे जा रहे यूरिन सेंपल
बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ने से ओपीडी के साथ पैथालॉजी में भी रक्त, यूरिन आदि की जांच कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस दौरान पैथालॉजी में भी लापरवाही सामने आ रही है। यूरिन के सेंपल यूं ही खुले में रखे जा रहे हैं। रखे हुए सेंपल के आस-पास मरीजों की भीड़ को भी देखा जा सकता है। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के चलते जांच रिपोर्ट मिलने में भी देरी हो रही है।

मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। बारिश होने की वजह से अस्पताल परिसर में जल भराव हुआ है। एक दो दिन में भरा हुआ पानी निकल जाएगा। एंटी लार्वा अभियान भी चलाया ला रहा है।
विज्ञापन

- डीआर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें