फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी मुक्त भारत की मुहिम को बरेली में आगे बढ़ाएंगी राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। समाज के प्रति संवेदनशील राज्यपाल आनंदीबेन पटेल टीबी मुक्त भारत की मुहिम को बरेली में भी आगे बढ़ाएंगी। दीक्षांत समारोह के दौरान वह इस संदर्भ में 45 मिनट की मीटिंग भी करेंगी। इसमें उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, एनजीओ, रेडक्रॉस सोसाइटी और टीबी नियंत्रण संगठन के लोग भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनने के बाद पिछले दिनों राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में मानवता की अनूठी मिशाल पेश की थी। उन्होंने एक ऐसी बच्ची को गोद लिया जो टीबी से पीड़ित थी। राज्यपाल से प्रेरणा लेकर राजभवन अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी 21 बच्चे गोद लिए थे। यह सभी लोग इन बच्चों के लिए उचित दवाओं और पौष्टिक भोजन आदि का इंतजाम कर रहे हैं। सोमवार को राज्यपाल रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आ रही हैं और यहां भी उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, एनजीओ, रेडक्रॉस सोसाइटी और टीबी नियंत्रण संगठन के साथ मीटिंग रखी है। अधिकारियों का कहना है कि देश को टीबी से मुक्ति दिलाने के लिए राज्यपाल यहां अभी अधिकारियों को बच्चों को गोद लेकर उनकी देखभाल के लिए प्रेरणा दे सकती हैं। वहीं गुजरात में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के उत्थान पर भी अच्छा काम कराया था, उसके लिए भी वह संगठनों को प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें