फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के आने से पहले शुरू किया महकमे का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह शनिवार को बरेली में समीक्षा बैठक करेंगे। स्वास्थ्य निदेशालय तक के अफसरों की कोशिश है कि यहां उन्हें कहीं कोई खामी न मिले। जिला अस्पताल के अफसरों को आंकड़े दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कोई खामी मिलने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की भी चेतावनी दे दी गई है। गुरुवार को जिला पुरुष, महिला अस्पताल और मानसिक अस्पताल के साथ देहात के सरकारी अस्पतालों तक में स्वास्थ्य मंत्री के दौरे की तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

पिछले साल जिले में फैल्सीफैरम मलेरिया महामारी की तरह फैला था। कुल 36 हजार पीड़ितों में 16 हजार से ज्यादा केस फैल्सीपेरम मलेरिया के निकले थे। दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने बरेली का दौरा किया और कई अफसरों पर कार्रवाई भी की थी। इस साल भी जिला संक्रामक रोगों की चपेट में है। जो ब्लॉक पिछले साल संवेदनशील करार दिए गए थे, उनमें इस बार भी मलेरिया फैला हुआ है। कई मौत भी हो चुकी हैं। इसी के चलते बुधवार को मलेरिया निदेशक ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। गुुरुवार को एडी हेल्थ ने सभी अस्पतालों को पूरी तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री 300 बेड वाले मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, वार्ड में बेड-चादरों को दुरुस्त करने, खराब पड़े चिकित्सकीय उपकरणों को ठीक कराने, बायो वेस्ट निस्तारण, सीवर लाइन, शौचालय और ओपीडी आदि को बेहतर बनाने को कहा है।

ओपीडी के मरीजों की अब तक दुर्दशा
जिला अस्पताल की ओपीडी में सैकड़ों की तादाद में उमड़ने वाले मरीजों को साल भर गुजरने के बाद भी छांव नहीं मिल सकी है। वे अब भी बारिश और धूप में खड़े रहने को विवश हैं। बता दें कि पिछले साल नेशनल एक्रेडिएशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर (एनएबीएच) की टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर ओपीडी के बाहर टीन शेड लगाने को प्राथमिकता से निर्देशित किया था। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें