बरेली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथिक फिजिशियंस की ओर से रविवार को रोटरी भवन में ‘होम्यो आर्थो हीलिंग’ विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें लखनऊ से आए होमियोपैथिक डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने मेटाबोलिक बोन डिसॉर्डर पर जानकारी दी। बताया कि कई सारे अस्थि रोगों की वजह पेट की बीमारियां हैं। पाचन क्रिया खराब होने से कैल्शियम और विटामिन डी-3 की शरीर में कमी हो जाती है।
डॉ. श्रीवास्तव ने हड्डियों में आस्टियोपोरेसिस, आस्टियोमेलेशिया व अन्य बीमारियों की जानकारी दी। परिचर्चा से पहले आईआईएचपी के अध्यक्ष डॉ. अमित डेविस ने अस्थि रोगों में होम्योपैथिक इलाज की जानकारी दी। कहा, मरीजों को होम्योपैथी दवाओं के साथ मरीज को रिहैबिलीटेशन दिया जाए तो अतिशीघ्र लाभ होता है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुधांशु आर्या ने शाखा की ओर से चल रही गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. सतीश कुमार, डॉ. प्रवीण गुप्ता, डॉ. दिनकर आर्या, डॉ. सीमा आर्या व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो