बरेली। रोटरी मेट्रो की ओर से गुरुवार को मुडिया अहमदनगर सोटेक में हेल्थ कैंप लगाया गया। जिसमें 137 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉ. राजेश गुप्ता ने सभी का चेकअप किया और जरूरत के मुताबिक दवाएं और सुझाव दिए। यहां अध्यक्ष राकेश गुप्ता समेत अनिल मेहरोत्रा, डीएल खट्टर, एसपीएस चौहरान, अशोक अवस्थी व अन्य मौजूद रहे।