बरेली। मायके जाने के लिए परिवार के साथ बस का इंतजार कर रही एक महिला को रोडवेज बस ने कुचल डाला। भीड़ इकट्ठी होते देख चालक बस छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पति की शिकायत पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अलीगढ़ निवासी 27 वर्षीय अनामिका सैनी अपने पति कपिल सैनी और दो माह के बेटे के साथ बृहस्पतिवार सुबह सेटेलाइट बस स्टैंड पर पहुंचीं। यहीं से सभी पीलीभीत जाने वाली बस का इंतजार करने लगे। कपिल के मुताबिक इसी बीच एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। बस का अगला पहिया अनामिका के पेट के ऊपर से निकल गई। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर भीड़ इकट्ठा होते देख बस का चालक भाग निकला। सूचना पर बारादरी पुलिस भी मौके पर पहुंची।