भोजीपुरा। धौराटांडा चौकी के एक सिपाही को डेंगू की पुष्टि हुई है। उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
भोजीपुरा थाने की पुलिस चौकी धौराटांडा पर तैनात सिपाही मनवीर सिंह को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। मनवीर ने पहले धौराटांडा में निजी डाक्टरों से उपचार कराया, लेकिन जब कोई फायदा नहीं हुआ तो उन्हें बरेली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई है। अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा मनोज त्यागी ने बताया कि सिपाही को जांच में डेंगू पाजिटिव आया है। तीन दिन पूर्व भोजीपुरा के गांव परेबा मोहम्मद अली के अनिल गंगवार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजन ने उसकी मौत बुखार से होने का दावा किया था। हालांकि अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम इस गांव में नहीं पहुंची है। ब्यूरो