फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्यालय ने तलब की बसों की मरम्मत में घपले की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज बसों की मरम्मत में घपले के मामले में मुख्यालय ने रिपोर्ट तलब कर ली है। इधर, क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक ने स्थानीय स्तर पर तकनीकी जांच के लिए कमेटी बना दी है। सीनियर फोरमैन को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। एजीएम टेक्निकल सत्यनारायण जांच के लिए शुक्रवार को बरेली आ सकते हैं। पहले बुधवार को ही उनके बरेली आने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन

बसों की मरम्मत करने वाली निजी फर्म ने दुर्घटना के बाद 15 दिन थाने में खड़ी रही बस की मरम्मत दर्शाते हुए फर्जी बिल बनाए। छह ऐसी बसों की भी मरम्मत दिखा दी जो डिपो के बेड़े में शामिल ही नहीं हैं। इनके बिल भी बना दिए गए। सीनियर फोरमैन ने बिलों का सत्यापन भी कर दिया। खुलासा होने के बाद अधिकारी अपनी-अपनी गर्दन बचाने में लगे हैं।
सीनियर फोरमैन नवाबुद्दीन ने फर्जी बिलों के सत्यापन की बात स्वीकार की है। सेवा प्रबंधक ने फर्म का भुगतान रोकने की बात कही है। संबंधित फर्म के साथ हुए अनुबंध की शर्तों को भी खंगाला जा रहा है। सेवा प्रबंधक ने बताया कि जांच की जा रही है। फर्जी बिलों पर कोई भुगतान नहीं किया गया है। फर्जी बिल सत्यापित करने में जिनसे भी लापरवाही हुई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें