फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी स्कूल में नमाज पढ़ते प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल, शिकायत के बाद जांच शुरू

Thu, 17 Apr 2025 12:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के रसूला गांव स्थित सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
स्कूल में नमाज पढ़ते प्रधानाध्यापक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला में एक स्कूल में नमाज पढ़ते प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत एक्स पर पुलिस प्रशासन से की गई है। वीडियो ब्लाक आलमपुर जाफराबाद के रसूला गांव के सरकारी स्कूल का बताया गया है। जिसमें वहां तैनात फरीदपुर निवासी प्रधानाध्यापक कक्षा के अंदर नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे व उनके अभिभावकों का कहना है कि प्रधानाध्यापक अक्सर स्कूल में कमरा बंद करके नमाज पढ़ते हैं। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


इस मामले में ग्राम प्रधान सतपाल मौर्य ने वीडियो को काफी पुराना बताते हुए कहा कि प्रधानाध्यापक करीब 10 साल से इस स्कूल में तैनात हैं। काफी समय पहले करीब दो साल पहले मास्टर साहब के स्कूल के अंदर नमाज पढ़ने की जानकारी मिली थी। इस मामले में उनसे शिकायत की गई। तब उन्होंने उस समय माफी मांग कर भविष्य में ऐसा न करने की बात कही थी। एसडीएम नहने राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पहले कभी भी किसी ग्रामीण द्वारा कोई शिकायत नहीं मिली थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें