फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लापता युवक का सिर कटा शव मिला

Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। खरदाह इलाका कुआंडांडा गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक का सिर कटा शव खेत में पड़ा मिला। उसकी पहचान गांव निवासी भानु कुमार के बेटे धीरेंद्र कुमार (25) के तौर पर हुई है। वह आठ जुलाई से लापता था। परिजनों ने हत्याकर शव फेंकने का आरोप लगाया है। हालांकि, देर रात तक उन्होंने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान बाबूराम अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। बदबू आने पर जब वह खेत में अंदर की ओर गए तो वहां एक युवक का सड़ा-गला शव पड़ा हुआ था। उन्होंने गांव वालों को जानकारी दी। चप्पल और कपड़ों के जरिये उसकी शिनाख्त धीरेंद्र कुमार के तौर पर हुई। परिजनों ने बताया कि वह आठ जुलाई को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। नौ जुलाई को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
जिस खेत में शव मिला उसके बराबर में ही धीरेंद्र का भी खेत है। मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना पर भुता पुलिस व फॉरेंसिंक टीम भी पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। धीरेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा छह माह का बेटा है। थाना अध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अब तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

-
धड़ से दूर पड़ा था सिर
युवक के धड़ से सिर कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था। उसका एक हाथ और पैर भी कटा हुआ था। मौके पर संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि कहीं और हत्या करने के बाद उसका शव खेत में लाकर डाला गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें