फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क लड़ाना पड़ा भारी: बरेली में हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई

Sun, 18 Oct 2026 11:24 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के शाही थाने में तैनात हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही को इश्क लड़ाना भारी पड़ गया। इश्क में दोनों वर्दी की मर्यादा भूल गए। जांच के बाद एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
शाही थाने में तैनात थे दोनों सिपाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही थाने में अनुशासनहीनता के मामले में एसएसपी ने एक हेड कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेम प्रसंग में इस कदर मशगूल थे कि लोग पुलिसकर्मियों की छवि पर सवाल उठाने लगे थे। इस कार्रवाई को थाने का माहौल सुधारने के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल पहले से शादीशुदा है। उसकी प्रेमिका कांस्टेबल अविवाहित है और दूसरे समुदाय की है। दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक एक दरोगा ने दोनों को कमरे में साथ देखा तो एसओ को जानकारी दी। एसओ आशुतोष द्विवेदी ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ मीरगंज अजय कुमार से जांच कराई। 
विज्ञापन

एसएसपी ने देर रात की कार्रवाई 
जांच में अनुशासनहीनता की पुष्टि के बाद एसएसपी ने दोनों को शनिवार देर रात निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी। सीओ मीरगंज ने निलंबन की पुष्टि की। बताया कि पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों के आचरण पर निगरानी रखी जाती है। इसी वजह से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें