फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्राम निधि से 12 लाख रुपये निकाले प्रधान व सचिव जांच के लिए तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुरसा पट्टी में छह लाख रुपये के गबन की पुष्टि होने के बाद प्रधान-सचिव एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे हैं। शनिवार को प्रधान जायदा बेगम सीडीओ से मिलीं।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत सचिव पर एक्सपायर डोंगल (डिजिटल हस्ताक्षर) देने और नए से 12 लाख रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया।
प्रधान जायदा ने खुद को अनपढ़ बताते हुए कहा कि पंचायत सचिव ने ठेकेदार से सांठगांठ कर ग्राम निधि से दो जनवरी को रकम निकाल ली। जिस कार्य के नाम पर बैंक खाते से रकम निकाली गई है, उससे संबंधित बिल-बाउचर पर उनसे हस्ताक्षर तक नहीं कराए हैं।
संदेह जताया कि पंचायत सचिव ने उनके नाम की मुहर भी बनवा ली है। सीडीओ देवयानी ने बीडीओ फतेहगंज पश्चिमी आशीष पाल को जांच कर रिपोर्ट देेने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ ने मामले की पड़ताल के लिए प्रधान और सचिव को शनिवार को तलब किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें