फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती का मोबाइल चुराकर मिलने बुलाया, फिर बोला- होटल चलते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र में युवक ने घर में घुसकर सो रही युवती का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद युवती को बुलाकर अश्लील हरकत की और उस पर होटल चलने का दबाव बनाने लगा। पुलिस की मदद से युवक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

युवती ने सीओ प्रथम को बताया कि 14 अक्तूबर को वह घर में सो रही थी। तभी कोई मोबाइल फोन चुरा ले गया। जब युवती ने अपने नंबर पर दूसरे मोबाइल फोन से कॉल की तो एक युवक अश्लील बातें करने लगा। युवक ने युवती को मिलने कोहाड़ापीर बुलाया। जब युवती वहां पहुंची तो युवक उसका हाथ पकड़कर होटल चलने के लिए कहने लगा। युवती ने पुलिस को सूचना दी तो युवक भागने लगा। युवती ने पुलिस की मदद से युवक को पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम अतुल बाबू बताया। वह झूलेलाल द्वार के पास रहता है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि प्रेमनगर थाने में युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें