बरेली। राजेंद्रनगर निवासी सनी श्रीवास्तव ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका शव कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पोस्टमार्टम में लटकने से मौत की पुष्टि हुई।
प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को परिवार ने बताया कि 30 वर्षीय सनी श्रीवास्तव राजेंद्रनगर स्थित केके हॉस्पिटल के पास रहता था। भाई-बहनों में वह सबसे छोटा था और आईवीआरआई के सामने किराने की दुकान पर काम करता था। शनिवार रात वह दोस्तों के साथ घूमने और पार्टी करने के बाद घर लौटा था। उसने खाना खाया और कमरे में सोने चला गया। रात में किसी समय उसने कमरे में कुंडे के सहारे दुपट्टे से लटककर जान दे दी। उसके हाथ पर लड़की का नाम गुदा हुआ है।
रविवार सुबह उसकी मां गुड़िया देवी जब उसके कमरे में पहुंचीं तो उसे लटका हुआ देखा। तब परिवार ने पुलिस और रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। सनी के दोस्त प्रदीप ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। वे सभी इस घटना से हैरत में हैं।