फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 घंटे देरी से रवाना हुई आला हजरत ट्रेेन तो भड़के यात्री

Sat, 04 Nov 2017 01:35 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
हंगामा करते लाोग
विज्ञापन
यहां जंक्शन से बनकर दिल्ली जाने वाली 14311 आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को दोपहर तक प्लेटफार्म पर नहीं लगी तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस ट्रेन के रवाना होने का समय सुबह छह बजे हैै लेकिन एक महीने से ट्रेन दोपहर बाद ही रवाना हो पा रही है। दोपहर करीब एक बजे यात्रियों को बताया गया कि ट्रेन शाम पांच बजे रवाना हो पाएगी। इसके बाद यात्री मुख्य टिकट निरीक्षक के कमरे में घुस गए और हंगामा करने लगे। दर्जनों यात्रियों ने अपने टिकट भी कैंसल कराए। स्टेशन मास्टर और डिप्टी स्टेशन मास्टर के सामने भी यात्रियों ने नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना था कि अगर ट्रेन लगातार लेट चल रही है तो उसे एक दिन निरस्त करके फिर समय पर चलाया जाए। एक महीने से आला हजरत ट्रेन दोपहर के बाद ही रवाना हो पा रही है। नियत समय पर नहीं चलने से ट्रेन खाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें