बरेली। यात्रियों का जत्था हज के सफर पर जाना शुरू हो गया है। इसी क्रम में सरकारी और प्राईवेट टूर के हज यात्री मंगलवार को दिल्ली और लखनऊ एयर पोर्ट से रवाना हो गए हैं।
पहले जत्थे में जाने वाले हज यात्रियों में हज ट्रेनर हाजी यासीन कुरैशी, हसीन मियां वारसी, हुस्न जहां, एजाज अहमद आदि शामिल हैं। इन हज यात्रियों ने यहीं एयर पोर्ट से एहराम बांध लिया है। बुधवार को यह सभी आजमीन हरम शरीफ पहुंचकर काबा शरीफ का दीदार करके उमरा करेंगे। गत दिवस यहां से रवाना होते वक्त इन सभी का बरेली हज सेवा समिति की ओर से स्वागत किया गया था। स्वागत करने वालों में पम्मी खान वारसी, मोहसिन इरशाद, हाजी उवैस खान, नजमुल एसआई खान, हाजी अजीम हसन आदि शामिल थे।