फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंतिया गांव के हवाला कारोबारियों ने रिमांड पर भी पुलिस को दिया गच्चा

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

33 घंटे रिमांड पर रहने के बाद भी न कुछ बताया न माल बरामद कराया
विज्ञापन

पुलिस ने किया जेल में दाखिल, एसपी बोले- काम लायक मिल गई जानकारी

बरेली। धंतिया के शातिर हवाला कारोबारियों को करीब 33 घंटे के रिमांड पर लेने के बावजूद बिथरी पुलिस उनसे कुछ खास न उगलवा सकी और न कोई बरामदगी कर सकी। रविवार को उन्हें फिर जेल में दाखिल कर दिया गया। हालांकि टीम की अगुवाई कर रहे एसपी ने काम लायक जानकारी मिलने का दावा किया है।
धंतिया में पिछले दिनों साइबर फ्राड के मामले में पकड़े गए 16 लोग जिला जेल में बंद हैं। इनमें से पांच मुख्य आरोपियों से पुलिस को धंधे और धंधेबाजों की जानकारी मिलने की उम्मीद थी। इस लिए कोर्ट से इनकी दो दिन की रिमांड ली गई थी। शनिवार सुबह से रविवार शाम तक की रिमांड थी। इस दौरान बिथरी पुलिस उन्हें कई जगह लेकर गई। दावा किया गया कि उन्हें शनिवार रात दिल्ली व एनसीआर के कुछ इलाकों में भी घुमाया गया जहां वह अपने साथी और सामान होने का दावा कर रहे थे। हालांकि कहीं कुछ नहीं बरामद हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक रिमांड के वक्त ठगों को ज्यादातर समय बिथरी थाने में ही रखकर पूछताछ की गई। पुलिस ने कभी उन्हें हड़काया तो कभी मनुहार की। हर तरीका अपनाकर पूछताछ की गई पर उन्होंने गोलमोल ही जवाब दिए। अधिकांश आरोपी कहते कि वह बेगुनाह हैं और उन्हें गलत फंसाया गया है। कोई नतीजा न निकलने पर रविवार शाम उन्हें जिला जेल में दाखिल कर दिया गया।

रिमांड के वक्त में आरोपियों को साक्ष्य जुटाने के लिए कई जगह ले जाया गया और पूछताछ की गई। पुलिस को विवेचना आगे बढ़ाने के लिए काम लायक जानकारी मिल गई है। - अभिषेक वर्मा, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें