फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चे पैदा कीजिए, भोजन भगवान देंगे : तोगड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रमुख प्रवीण भाई तोगड़िया का कहना है कि मुस्लिम आबादी के बढ़ने और उससे संतुलन बनाए रखने के लिए हिंदुओं को भी तीन बच्चे पैदा करना चाहिए। महंगाई की चिंता न करें? जब भगवान चींटी और हाथी के खाने का इंतजाम कर दे रहे हैं तो आपके बच्चों के लिए भी भोजन का इंतजाम हो जाएगा।
विज्ञापन

बरेली में बुधवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के संबंध में कहा कि बांग्लादेशी यह भूल गए हैं कि वर्ष 1971 में पाकिस्तानी सैनिकों से उनकी खातूनों की रक्षा भारतीयों ने की थी। आज वही लोग हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे हैं। भारत सरकार इस समस्या से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
वह अपने संगठन की ओर से बरेली वासियों को महाकुंभ मेले में आने के लिए आमंत्रित करने आए थे। पटेल नगर में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से महाकुंभ में प्रतिदिन 35 हजार लोगों के ठहरने और खाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

चलने में असमर्थ बुजुर्ग श्रद्धालुओं को रेलवे और बस स्टेशन से महाकुंभ में पहुंचाने की व्यवस्था भी जाएगी। कुंभ में 10 हजार डॉक्टरों की टीम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएगी। इच्छुक लोग अपना आवेदन हिंदू हेल्पलाइन नाम की वेबसाइट पर कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें