फरीदपुर। ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने मोहल्ला परा निवासी कृष्ण वीर सिंह उर्फ पप्पू यादव को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। इसको लेकर गुस्साए ब्राह्म्ण समाज के लोग थाने पहुंचकर विरोध जताया। आरोपी के खिलाफ शिकायतीपत्र कोतवाली प्रभारी राधेश्याम को दिया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी अनुज पांडे की तहरीर पर पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला परा निवासी कृष्ण वीर सिंह उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रखर दास, आकाश शुक्ला, अनुज पांडे, शुभंकर मिश्रा, हरिशंकर अग्निहोत्री एडवोकेट, नितिन पांडे अमनदीप शुक्ला, अमित पांडे उर्फ बबलू आदि मौजूद रहे। संवाद