फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्टमन फ्लाईओवर की सड़क फिर उधड़ी, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हार्टमन ओवरब्रिज पर हुए खतरनाक गड्ढों की वजह से सरिया कई जगह से बाहर निकल आई है। इसकी सुध न लेने पर एक बार फिर हादसे का खतरा पैदा हो गया है। पिछली बार पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों ने सरिया के जाल की मरम्मत कराए बगैर ही गड्ढों को सीमेंट से भर दिया था। सरिया का जाल ठीक न कराए जाने से पुल के गड्ढे भरने के नाम पर की जा रही लीपापोती से कभी भी भारी वाहन निकलने के दौरान बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

मानकों को दरकिनार कर घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने से करीब एक दशक पहले बनी इस ओवरब्रिज की सड़क कई जगह से दरक रही है। पिछले साल भी इस फ्लाईओवर पर खतरनाक गड्ढे हो गए थे। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत के नाम पर लीपापोती की। इस वजह से इस ओवरब्रिज पर फिर से कई जगहों पर कई फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों की गहराई इतनी ज्यादा है कि पुल की सड़क को मजबूती देने के लिए बना सरियों का जाल तक बाहर दिखाई देने लगा है। वाहनों के लगातार निकलने से सरिया एक बार फिर टूटनी शुरू हो गई है। बावजूद इसके पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। तकनीकि सूत्रों के मुताबिक, सरियों का जाल दुरुस्त कराए बगैर ही अगर मरम्मत कराई गई तो कभी भी पुल धंस सकता है। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने बताया कि जानकारी मिली है। जाल को सही कराकर उसकी मरम्मत जल्द करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें